MP Board Time Table 2025 Class 10th 12th PDF एमपी बोर्ड टाइम टेबल 2025 कक्षा 10वीं 12वीं, एग्जाम डेट देखें

 MP Board 10th 12th Time Table 2025 PDF Download : मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने वर्ष 2025 के लिए हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं का समय-सारणी जारी कर दी है। इस परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2025 के अंत से मार्च 2025 तक आयोजित की जाएंगी। MP Board Time Table 2025 की विस्तृत जानकारी हेतु ध्यान पूर्वक ये लेख पढ़ें।

एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 कक्षा 10वीं 12वीं
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE), भोपाल ने वर्ष 2025 की हाई स्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) बोर्ड परीक्षाओं की समय-सारणी आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। यह परीक्षा कार्यक्रम विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उन्हें समय पर अपनी पढ़ाई और तैयारी की योजना बनाने में मदद करेगा। इस बार की परीक्षाएं 25 फरवरी 2025 से शुरू होकर 29 मार्च 2025 तक चलेंगी। बोर्ड ने परीक्षाओं को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित करने की घोषणा की है।

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं वार्षिक परीक्षा समय सारणी 2025

परीक्षा तिथिविषय कोडविषय नाम
27 फरवरी 2025401हिंदी
28 फरवरी 2025508उर्दू
1 मार्च 2025NSQF (राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचा) और एआई
3 मार्च 2025411अंग्रेजी
5 मार्च 2025162/163/164/165पेंटिंग, गायन वादन, तबला पखावज, कंप्यूटर
6 मार्च 2025512संस्कृत
10 मार्च 2025100गणित
13 मार्च 2025300सामाजिक विज्ञान
19 मार्च 2025200विज्ञान

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं वार्षिक परीक्षा समय सारणी 2025

परीक्षा तिथिविषय कोडविषय नाम
25 फरवरी 2025051हिंदी
28 फरवरी 2025052अंग्रेजी
1 मार्च 2025055/054उर्दू, मराठी
4 मार्च 2025430भौतिकी / अर्थशास्त्र
5 मार्च 2025231जीव विज्ञान
6 मार्च 2025320भूगोल
8 मार्च 2025220रसायन विज्ञान
12 मार्च 2025310व्यवसाय अध्ययन
15 मार्च 2025160इतिहास
19 मार्च 2025166समाजशास्त्र
25 मार्च 2025150गणित

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2022 उपरोक्त समय सारणी अनुसार ही आयोजित होंगी। एमपी बोर्ड द्वारा जारी किए गए ब्लूप्रिंट एवं नवीन परीक्षा प्रश्न पत्र के मुताबिक पेपर का प्रारूप सेट किया जाएगा।

Previous Year Exam and Result

पिछले साल, मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं मार्च 2024 में आयोजित की गई थीं। 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल तक चली थी। परिणाम 25 मई 2024 को घोषित किए गए थे। 10वीं के छात्रों का पास प्रतिशत 63.29% रहा, जिसमें लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर था, लड़कियों का पास प्रतिशत 66.47% और लड़कों का 60.26% रहा। 12वीं में कुल पास प्रतिशत 68.81% था, जिसमें विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया। 



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!